महोबा। जिले में दबंगों ने अलग-अलग घटनाओं में मां-बेटे सहित चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पहली घटना कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव में हुई। दो जून की रात बृजेंद्र यादव घर पर थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हरनाथ, ज्ञानसिंह, शत्रुघ्न और करन ने अभद्रता की। विरोध करने पर उन्होंने बृजेंद्र की मां अमृतरानी और भाई भूरा को लाठी-डंडों से पीटा।
दूसरी घटना कबरई के बीला उत्तर गांव में हुई। छह जून की शाम सचिन ई-रिक्शा से कबरई जा रहे थे। पीयूष और दीपक यादव ने उन्हें रोककर पिटाई की। उन्होंने सचिन को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं लिलवाही गांव में पानकुमारी के बेटे विनेश और जेठ के बेटे दीपेश दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के अनिल और नीरज ने पुराने विवाद में विनेश को पीटा जबकि दीपेश मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अनिल और नीरज पर मारपीट, गाली-गलौज और एससीएसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।