फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कनेरी गांव में एक ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार की सुबह नहर पुलिया के पास मिला। घटनास्थल के पास से जहर की खाली डिब्बी और देसी शराब के पाउच पड़े मिले। हालांकि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कनेरी निवासी परमलाल प्रजापति (65) अकेला रहता था। उसकी पत्नी का 15 वर्ष पहले व बेटे का आठ साल पहले निधन हो गया था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह कभी-कभार गांव जाता था और अधिकांश समय बहन के पास रहता था। परमलाल तीन दिन से घर पर नहीं था। सुबह करीब सात बजे उसका शव कनेरी गांव के बाहर नहर पुलिया के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव से कुछ दूरी पर जहर की खाली डिब्बी और शराब के पाउच बरामद हुए। ऐसे में नशे में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।
भतीजे अशोक व भाई आशाराम ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले परमलाल ने अपनी जमीन बेच दी थी। वह कभी-कभी गांव आता था। उन्होंने किसी पर कोई आशंका नहीं जताई है। घटना की सूचना मृतक की बेटियों को दी गई है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। घटनास्थल के पास से सल्फास की खाली डिब्बी मिली है जिससे जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें