फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल/पनवाड़ी। ब्लॉक सभागार जैतपुर व पनवाड़ी में अधिकारियों ने ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, कोटेदार, सचिव व लेखपालों के साथ बैठक कर कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लॉक में आयोजित बैठक में तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगने से छूट न सके। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद ने कहा कि वंचित लोगों का टीकाकरण कराएं। पनवाड़ी संवाद के अनुसार ब्लॉक सभागार में अपर उपजिलाधिकारी अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव-गांव में लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोटेदारों ने अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बाल पोषाहार एवं आंगनबाड़ी स्वल्पाहार का लाभांश कोटेदारों को दिए जाने और डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने की मांग की। चेेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो कोटेदार खाद्यान्न की उठान व वितरण नहीं करेंगे। (संवाद)
े छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
महोबा। थाना अजनर पुलिस ने बालिका से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने छेड़खानी के आरोपी रमेश राजपूत निवासी स्यावन को मुखबिर की सूचना पर स्यावन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें