फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ललेगी बायोमैट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में अब चिकित्सकों व स्टाफ की मनमानी नहीं चलेगी, ड्यूटी पर समय से अस्पताल पहुंचकर उनको बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला अस्पताल के सीएमएस को स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में जिले के ही नहीं मध्य प्रदेश से सटे गांवों के लोग भी अपना इलाज कराने के लिए यहां पहुंचते हैं। अस्पताल में बायोमीट्रिक हाजिरी न लगने से चिकित्सक व स्टाफ समय से नहीं बैठते हैं। ओपीडी के समय से मरीज इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। 25 जून को कराहते रहे मरीज, डॉक्टरों की खाली मिली कुर्सियां शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। जिसे जिलाधिकारी ने भी संज्ञान में लिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संज्ञान लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को एक सप्ताह में बायोमीट्रिक मशीन लगवाकर कर्मचारियों की हाजिरी लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें