फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपहाड़ ए व कुलपहाड़ बी का ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
कुलपहाड़ की विजेता टीम को पुरस्कृत करते आयोजक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़/चरखारी। सतारी व लुहारी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सतारी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कुलपहाड़ ए टीम ने जैतपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया जबकि लुहारी में चल रहे टूर्नामेंट में लुहारी टीम को हराकर कुलपहाड़ बी टीम विजेता बनी। विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सतारी गांव में चल रहे राजा मानवेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कुलपहाड़ ए व जैतपुर टीम के बीच खेला गया। जैतपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 63 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कुलपहाड़ ए टीम ने आवश्यक रन 4 विकेट खोकर बना लिए। मोहम्मद रोशन को मैन ऑफ द मैच मिला। पूर्व मंत्री ध्रूराम चौधरी और निर्दोष दीक्षित ने विजेता टीम को 15 हजार की नगदी व ट्राफी सौंपी। जबकि उपविजेता टीम को 7,500 रुपये व ट्राफी दी गई।
चरखारी संवाद के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के लुहारी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला कुलपहाड़ बी व लुहारी के बीच खेला गया। कुलपहाड़ बी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुहारी टीम 120 रनों पर सिमट गई। कुलपहाड़ बी के खिलाड़ी नीरज को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मिला। निर्वतमान प्रधान लखनलाल नायक ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मदनपाल, जयराम राजपूत, छत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पनारा को हराकर छतरपुर फाइनल में
पनवाड़ी। विजयपुर अंडवारा गांव में चल रहे अवधूतानंद प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को छतरपुर और पनारा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें छतरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में तीन विकेट पर 128 रन बनाए। छतरपुर की ओर से गोलू ने 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनारा की टीम 125 रन ही बना सकी। छतरपुर ने तीन रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें