फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में अजनारा, महिलाओं में बनारस विजेता

विज्ञापन
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में दमखम दिखातीं महिला खिलाड़ी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के महोबकंठ गांव में चल रहे सिद्धबाबा मेले में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में अजनारा और महिला वर्ग में बनारस की टीम विजेता रही। दोनों विजेता टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सिद्धबाबा मेले में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सौरा और धौपुरा के बीच खेला गया। जिसमें सौरा ने 34 अंक लेकर धौपुरा को दो अंकों से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में अजनारा ने बगरौन को 14 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अजनारा ने 20 अंक अर्जित किए जबकि सौरा की टीम 14 अंक ही हासिल कर सकी। अजनारा ने छह अंकों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मेरठ ने प्रयागराज को चार अंकों के अंतर से हराया। जबकि बनारस ने मिर्जापुर को आठ अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बनारस ने 21 और मेरठ ने 16 हासिल किए। बनारस की टीम पांच अंकों से विजेता हुई। रेफरी की भूमिका जयराम सेन व बद्री सेन झांसी ने निभाई। मेला कमेटी के अध्यक्ष अनूप पटेल, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, निवर्तमान टोला पांतर प्रधान अजयपाल सिंह व संजय दुबे ने विजेता टीमों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें