महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने रविवार को थाना महोबकंठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए और समस्या निस्तारण की जानकारी पीड़ित को दी जाए। इसके बाद एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, बैरक व मैस की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रखरखाव व माल निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि बारिश के मौसम में थाना परिसर में वृह्द पौधरोपण किया जाए। इस दौरान सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी मौजूद रहे । (संवाद)
शराब के नशे में युवक कुएं में कूदा
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव के समीप शनिवार की रात शराब के नशे में एक युवक ने सूखे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कुएं में उतरकर युवक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक युवक होश में नहीं आ सका। फायरमैन रियाजउद्दीन ने बताया कि सूचना के दस मिनट के अंदर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे युवक को बाहर निकाला। सूखे कुएं में अक्सर जहरीली गैस होने की आशंका रहती है। हालांकि कुएं में जहरीली गैस नहीं थी। (संवाद)