फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए तीन किलोमीटर दूरी तय करते हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। विकासखण्ड के कहरा व न्यूरिया गांव के लोगों को तीन किलोमीटर दूर सिरसी कला गांव की सरकारी राशन की दुकान से खाद्यान्न लेने जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि परसीमन के आधार पर कहरा गांव के करीब डेढ़ सौ परिवार सिरसी कला ग्राम पंचायत में संबद्ध हैं जो सिरसी कला ग्राम पंचायत में वोट डालते हैं तथा उनके राशन कार्ड भी सिरसी कला गांव की राशन दुकान से संबद्ध हैं।
विज्ञापन

कहरा से सिरसी कला गांव की दूरी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर होने के बावजूद ग्रामीणों को राशन लेने के लिए सिरसी कला जाना पड़ता है। ग्रामीण रामप्रसाद, कुशमा, राकेश आदि ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण की जानकारी भी नहीं दी जाती है। कोटेदार माह में सिर्फ एक दिन ही राशन वितरण करता है। कहरा के ग्रामीण रामसखी पत्नी मटरू, रामदेवी पत्नी धर्मेंद्र, उमा पत्नी धरमवीर, कमला पत्नी नत्थू, नैनसी आदि ने बताया कि गर्मी, सर्दी, बरसात सभी मौसम में गांव से तीन किलोमीटर दूर राशन लेने के लिए जाना पड़ता है। कहरा व न्यूरिया के ग्रामीणों ने बताया कि गलत परसीमन का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। खाद्य निरीक्षक आलोक कुमार पटैरिया ने बताया कि परसीमन के कारण यह व्यवस्था बहुत पहले से चली आ रही है, ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तीनों गांवों के कोटेदारों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें