कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर से युवक ने कुकर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना महोबकंठ के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर 28 अप्रैल की शाम गांव के बाहर स्थित मंदिर के समीप बैठा था। तभी गांव का ही एक युवक पहुंचा और घूमने की बात कह उसे समीप में स्थित खंडहर में ले गया। जहां किशोर से कुकर्म किया। किसी तरह घर पहुंचे किशोर ने परिजनों को घटना बताई पर दो दिन तक परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। शनिवार को किशोर के पिता ने थाना महोबकंठ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)