फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सरकारी अस्पतालों से बायो मेडिकल वेस्ट बांदा मंडल मुख्यालय के मोहनपुरवा गांव में स्थित कामन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी में जाएगा। वेस्ट उठाने के लिए शनिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्र किया जाएगा। इसे खुले में फेंकने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस कारण दूसरे लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए अब बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए वाहन सेवा शुरू की गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि किसी भी स्वास्थ्य इकाई में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में पाया गया तो प्रभारी चिकित्सक पर कार्रवाई की जाएगी। खासकर कोविड अस्पतालों से निकलने वाले कचरे से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए पहले भी स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था न होने की वजह से समस्या आ रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें