महोबा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि पौधरोपण पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए बेहद जरूरी है।
एसपी सुधा सिंह ने अशोक का पौधा रोपित कर सुरक्षा का संकल्प लिया। बताया कि पुलिस विभाग को पांच हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। जिसको लेकर पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों, थानों व चौकी परिसरों में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। इस मौके पर सीओ सदर रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण किया। गौरहारी व रिवई चौकी में भी आम, अमरूद, अनार, शीशम, कंजी, जामुन, पीपल आदि के 300 पौधे रोपित किए।