पीतल की बनी भगवान विष्णु जी की मूर्ति
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर के मूर्तिकला के दिन बहुरेंगे। शासन ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से हस्तकला भवन निर्माण कराए जाने की हरी झंडी दे दी है। इसका निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन विलेज योजना के तहत होगा।
मूर्ति कला का आरंभ श्रीनगर कस्बे में महाराजा छत्रसाल के जमाने से शुरू हुआ था। यहां बनी पीतल की मूर्तियों की देश-विदेश में पहचान है। इस बढ़ावा देने के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार ने एक महीना पहले शासन को पत्र लिखा था। इस भवन का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर कारीगर मूर्तियों का प्रदर्शन करेंगे। निवर्तमान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अमित दीक्षित ने बताया कि कस्बे के रनियां में जमीन का प्रस्ताव दिया जा चुका है। इसका सर्वे भी हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)