खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र के ऐचाना गांव में चोरों ने दीवार तोड़कर तीन घरों से एक लाख रुपये से अधिक कीमत की भेड़-बकरियां चोरी हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऐचाना गांव निवासी लालू पाल की पत्नी मुन्नी प्रतिदिन की तरह भेड़-बकरियों को देर रात मकान के पीछे से चोरों ने दीवार तोड़कर 18 भेड़ व पांच बकरियां चोरी कर ली। चोरों ने पड़ोस के ही घासी पाल के पशुबाड़े की दीवार तोड़कर आठ बकरियां चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने सुखदेव अहिरवार के घर के दरवाजे पर बंधी दो बकरियां चोरी कर ली। इस तरह चोरों ने एक रात में तीन घरों से कुल 33 बकरियां पार कर दी। पीड़ित पशुपालकों ने थाना खरेला पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। खरेला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
इंसेट
गेस्ट हाउस से बाइक चोरी
खरेला। कस्बा निवासी नितेश गुप्ता ने थाना पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि पैलेस में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने से कुछ पता नहीं चल सका। फिर भी बाइक की तलाश की जा रही है। (संवाद)