फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे परिजन, नगदी व जेवर समेत दो लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के सिरसीखुर्द गांव में चोरों ने एक मकान से लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसीखुर्द गांव निवासी मंगल सिंह खेती-किसानी का काम करता है। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवार समेत आंगन में सो गया। रात में दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुस आए। कमरे में रखे बक्से व अटैची के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी व इतनी ही कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। चोर अपने साथ एक बक्सा भी उठा ले गए। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने खेतों से खाली बक्सा बरामद किया। थाना प्रभारी शिवआसरे का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराकर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें