फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म हाउस में लगी आग, एक सैकड़ा कीमती पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर के जरौली मार्ग स्थित कृषि फार्म हाउस में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग देखते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पर तब तक फर्म हाउस में लगे सौ कीमती पेड़ जल गए।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी निवासी आफाक सरवर का जरौली मार्ग में मलखानपुर मौजा स्थित कृषि फार्म है। जहां कीमती सागौन व अन्य पेड़ लगे हैं। गुरुवार की सुबह फर्म हाउस में अचानक आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने पूरे फर्म हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोग एकजुट हो गए और पीड़ित को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड व नगर पालिका के टैंकरों से आग बुझाने का काम शुरू किया। पीड़ित ने बताया कि उसने सात बीघा भूमि में सागौन का वृक्षारोपण कराया था। जो अग्निकांड की चपेट में आने से नष्ट हो गया। सूचना पर तहसीलदार परशुराम पटेल ने लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें