महोबा। कस्बा कबरई के झलकारी बाई निवासी किसान शिवविशाल त्रिपाठी ने अपनी जमीन पर दबंगों का कब्जा व धमकी से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही। इसका वीडियो भी वायरल कर दिया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कहा कि उसकी जमीन से रास्ता निकाला जा रहा है, जिलाधिकारी और सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सदर एसडीएम मो. अवेश ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा।
उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी नाप हो चुकी है। हदबंदी को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार रकबा में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।