फोटो 11 एमएएचपी 16 परिचय-हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर गुगौरा के पास पहरा मार्ग की ओर से आ रहे वाहन आड़े-तिरछे खड़ हो जाने से जाम लग गया। हाईवे पर करीब तीन घंटे तक 10 किमी लंबा जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। एक-एककर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। तब जाम खुल सका।
शनिवार की शाम करीब चार बजे पहरा मार्ग की ओर से पत्थर व गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े हो गए। ऐसे में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन जाम में फंस गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक लगे जाम में दस किमी तक वाहन फंसे रहे। बांदा, चित्रकूट, महोबा, छतरपुर, बागेश्वर धाम, खजुराहो, राठ, झांसी, मऊरानीपुर, मौदहा, हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। ऐसे में वाहन सवार लोग परेशान होते रहे। सूचना पर यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए। शाम सात बजे जाम खुलने पर आवागमन बहाल हो सका। यातायात प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि नया बैरियर व सड़क खराब होने से जाम की स्थिति बन रही है। आड़े-तिरछे वाहनों के फंसने से जाम लगा। जिसे खुलवाया जा रहा है।