फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचने गांव गए सब्जी विक्रेता को दबंग ने दौड़ा-दौड़करᅠपीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव में पिकअप से सब्जी बेचने गए एक युवक को दबंग ने डंडे से हमलाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

दबंग की दबंगई के चलते कोई भी ग्रामीण सब्जी विक्रेता को बचाने का साहस नहीं जुटा सका।युवक ने गांव में एक स्थान पर छिपकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी-एमपी की सीमा से जुड़े कस्बा हरपालपुर निवासी चित्रकोटी (25) पुत्र शिवनारायण जिला प्रशासन से पास लेकर पिकअप से थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव में रविवार की शाम को सब्जी बेचने गया था।
विज्ञापन

तभी गांव का ही एक दबंग रामअवतार सिंह यादव आया और सब्जी विक्रेता से कहा कि गांव से भाग जाओ। तुम लोग यहां कोरोना फैला रहे हो। सब्जी विक्रेता ग्राहक से पैसे ले रहा था।
विज्ञापन

तभी दबंग डंडा लेकर आ गया और सब्जी विक्रेता को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। इधर-उधर जान भगाकर भाग रहे सब्जी विक्रेता की किसी ने ज ान नहीं बचाई।
व्रिकेता ने भाग कर जान बचाई और एक सुनसान स्थान पर छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस चित्रकोटी को अपने साथ थाने ले आई। उसकी तहरीर पर थाना महोबकंठ में रामअवतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें