फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में सभी एटीएम, मेडिकल व किराना स्टोर रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर को तीन किमी तक हॉटस्पॉट किया गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला महिला, पुरुष अस्पताल व आपातकालीन सेवाएं अग्रिम आदेशों तक बंद कर दी गई हैं।
डीएम ने आकस्मिक सेवाओं के लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटीपुरा, सीएचसी चरखारी व सीएचसी कबरई को खोलने की अनुमति दी है।
डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि हॉटस्पॉट के चलते शहर के सभी बैंक बंद रहेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समस्त बैंक खुले रहेंगे।
लोग सामान्य बीमारी की दशा में फोन पर चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। हॉटस्पॉट एरिया में सभी एटीएम, मेडिकल, किराना स्टोर आदि बंद रहेंगे।
अनावश्यक सड़क पर घूमते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। वैध पास धारक ही निर्धारित क्षेत्र में डोर-टू-डोर डिलीवरी कर सकेंगे।
हॉटस्पॉट में सभी आवश्यक सेवाएं डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ही सुनिश्चित कराई जाएंगी।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक अनुमति प्राप्त दुकान व प्रतिष्ठान को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य होगा। सभी धार्मिक व पूजा स्थल लोगों के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को छोड़कर 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं व 10 वर्ष की आयु से कम वाले बच्चों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें