फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन में लगी आग, मची भगदड़

Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोडा और मिनरल वाटर की सप्लाई करने जा रही मारुति वैन में अचानक आग लगने से भगदड़  मच गई। आग से वैन में रखी सोडा पानी की बोतलें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नैकाना निवासी पुरुषोत्तम वैन से सोडा और मिनरल वाटर सप्लाई का काम करता है। शनिवार को वह सोडा और पानी की बोलते लेकर ब्राईपास स्थित गोदाम जा रहा था, जैसे ही वैन रामकथा मार्ग पहुंची तो अचानक वैन में आग लग गई। वैन में आग लगते ही आसपास के लोग उसे बुझाने में जुट गए। वैेन में सिलेंडर रखा होने से भगदड़  मच गई। वैन में सिलेंडर रखा होने से किसी ने आग  बुझाने का साहस नहीं किया, जिससे सिलेंडर में आग लगने से  वैन धूधूकर जलने लगी। गाड़ी मालिक ने आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक वैन में रखी सोडा और पानी  बोतलें जलकर राख हो गई। वाहन स्वामी ने बताया घटना से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें