महोबा। शहर के जनता जूनियर हाईस्कूल समद नगर में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध में उत्कर्ष व चित्रकला में अंश ने बाजी मारी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम, सना खातून ने द्वितीय और दिव्यांशु सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अंश शिवहरे ने पहला, आशीष प्रजापति ने दूसरा व विजय अनुरागी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुहाना अनुरागी, राशि वर्मा, ज्योति कुशवाहा समेत अन्य छात्राओं ने प्रस्तुति दी। समापन पर पटेल सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष करण सिंह पटेल और विद्यालय के प्रधानाचार्य गजराज सिंह पटेल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जीतेंद्र चंसौरिया, कालका प्रसाद यादव मौजूद रहे। (संवाद)