फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उत्कर्ष को नहीं मिला पीएम से बात करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में दिल्ली गए छात्र उत्कर्ष मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका नहीं मिल सका, हालांकि 28 राज्यों से पहुंचे बच्चों से जुड़ने का मौका मिलने पर उत्कर्ष गदगद हैं। उनका कहना है कि पीएम के छात्र जीवन और जिंदगी के अनुभव बच्चों के साथ साझा करने का यह दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन

आरबीपीएस के कक्षा 11वीं के छात्र उत्कर्ष मिश्रा को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। बताया कि कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों से छात्र आए थे। राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि 28 राज्यों से आए छात्रों के साथ खाने-पीने व रहने का मौका मिला। सुबह 11 बजे उन्होंने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम ले जाया गया। दो हजार छात्र-छात्राओं में से लकी ड्रॉ के माध्यम से 50 छात्रों की पीएम से बात हुई, उन्हें मौका नहीं मिल सका। छात्र ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी जिंदगी के अनुभव हम बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने जीवन में किस तरीके से सीखता है, विद्यार्थियों को अंत समय तक सीखने की इच्छा होनी चाहिए, आपकी उम्र कितनी भी हो जाए लेकिन आपके अंदर सीखने की लगन हमेशा होनी चाहिए। पीएम से प्रश्न न पूछ के सवाल पर छात्र ने कहा कि यह मेरे लिए सुखद अनुभव है। मैंने उनकी बातों को अपने दिल में उतार कर अगली बार बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने का निश्चय किया है। इस मौके को पाने के लिए उन्होंने माता-पिता के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार अग्रवाल व डायरेक्टर राकेश अग्रवाल को श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें