फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिल बांध का जलस्तर तीन मीटर बढ़ा

Fri, 08 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मदन सागर सरोवर में आया बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिकार्ड तोड़ बारिश से बांधों और तालाबों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। उर्मिल बांध में तीन मीटर तक जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, मदन सागर और कीरत सागर तालाबों में पानी एक मीटर बढ़ गया है। दो दिनों से जारी बारिश ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा है। 48 घंटे में 123 मिमी बारिश हुई है।   
विज्ञापन


तीन साल से पानी के लिए तरस रहे लोग इस साल हो रही जोरदार बारिश से खासा खुश हैं। हालत यह है कि खेत और मैदान तालाब बन गए हैं। वहीं, तालाबों में भी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं जोरदार बारिश से लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है।

तीन दिन से हो रही तेज बारिश से डेड लेवल (228 मीटर) से नीचे पहुंच चुका उर्मिल बांध का जलस्तर तीन मीटर बढ़कर 231 पर पहंच गया है। गुरुवार को यह 228 मीटर पर था। इसकी क्षमता 237 मीटर बताई गई है। कीरत सागर और मदन सागर में भी जलस्तर एक मीटर तक बढ़ने से तालाबों में पानी नजर आने लगा है।
विज्ञापन


इससे अब मदन सागर से पेयजल आपूर्ति होने के आसार बढ़ गए हैं। मदन सागर से पूरी तरह सूख जाने से पांच माह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी थी। उर्मिल बांध से की जा रही आपूर्ति भी नाकाफी साबित हो रही थी। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

48 घंटे में 123 मिली मीटर बारिश
इस साल बारिश ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिले में 48 घंटे के अंदर 123 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। गुरुवार को सुबह सात बजे तक 47 एमएम और शुक्रवार को सुबह सात बजे तक 76 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने पिछले एक दशक का रिकार्ड तोड़ा है।

मदन सागर ने छोड़ दिया था साथ
शहर के बीचों बीच बने चंदेल कालीन मदन सागर सरोवर से शहर में जलापूर्ति की जाती है। लेकिन इस साल मदन सागर ने पेयजल आपूर्ति करने के मामले में हाथ खड़े कर दिए। 103 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला मदन सागर तालाब इस साल पूरी तरह सूख चुका था। जिससे लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए टैंकरों और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें