फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बा जैतपुर स्थित सर्किट हाउस में खाद के टोकन के लिए कतार में लगकर इं
- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
बेलाताल (महोबा)। रबी की बोआई के लिए डीएपी की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। रविवार को जैतपुर में खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से ही किसानों की कतार लग गई। करीब 1,200 किसान पहुंच गए लेकिन 700 किसानों को ही टोकन मिल सके। कई किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिली। किसानों ने टोकन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बेलासागर के निकट सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में नायब तहसीलदार विकास गोयल की मौजूदगी में टोकन वितरित किए गए। अर्जुन, प्रमोद, रमाशंकर, नरेश, पुष्पेंद्र आदि किसानों का कहना है कि खाद वितरण की सूचना समय से नहीं दी जाती है। जानकारी मिलने तक कई बार टोकन खत्म हो जाते हैं।
टोकन पर दर्ज सीरियल नंबर के क्रम में खाद न मिलने से भी दिक्कत होती है। किसानों ने आशंका जताई कि खाद की कमी के चलते रबी फसलों की बोआई प्रभावित हो सकती है।
सुबह से इंतजार के बावजूद कम खाद मिलने और कई किसानों को नहीं मिलने पर उनमें नाराजगी दिखी। किसानों ने अनियमितता का आरोप लगाकर हो-हल्ला मचाया। पीसीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार बोरी डीएपी वितरित की गई। 700 टोकन जारी किए गए थे। किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से एक से दो बोरी खाद दी गई। टोकन वितरण में अनियमितता के आरोप बेबुनियाद है।