फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महोबा में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, दो गिरफ्तार आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Feb 2021 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महोबा के कुलपहाड़ कस्बे के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात 16 वर्षीय किशोरी को घर के बाहर से अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी  किशोरी शुक्रवार 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी हमीरपुर जिले के अतरौलिया गांव निवासी जयहिंद व आशीष सेन वहां पहुंचे। किशोरी को पकड़कर एकांत स्थान पर ले गए। वहां दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। तब किशोरी की बड़ी बहन ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जयहिंद व आशीष के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बागौल मोड़ कुलपहाड़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण व डीएनए सैंपल का नमूना भी लिया गया। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें