फोटो 12 एमएएचपी 19 परिचय-महोबा आए असम के राज्यपाल का स्वागत करते एसपी प्रबल प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में मौजूद छात्र।
महोबा। बागेश्वर धाम से लौटे असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य महोबा आए। इस दौरान उन्होंने मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन किए और अपने पुराने मित्रों से भेंट की। उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रगति पर संतोष जताया। कहा कि राज्य में चारों ओर बिजली, पानी और सड़क का जाल बिछा है।
इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि यूपी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। राज्यपाल ने असम की सांस्कृतिक धरोहर और विकास का जिक्र किया। कहा कि महापुरुष शंकर देव, माधवदेव जैसे संतों ने सांस्कृतिक आंदोलन के जरिए प्रदेश की पहचान गढ़ी है। उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पूरा नॉर्थ ईस्ट, विशेषकर असम रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है।