फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भाजपा का झंडा लगी थार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 03 परिचय-हाईवे पर छानीकलां के पास दुघर्टनाग्रस्त थार व बाइक। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर छानीकलां के पास भाजपा का झंडा लगी थार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना का कारण नियमों की अनदेखी बनीं। एक बाइक में चार लोग सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर गंभीर चोटेंं आने से दो लोगों की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के कहरा गांव निवासी सुरेश (35) दोपहर करीब 12 बजे बाइक से भटेवर निवासी बहन शकुंतला (40), भांजी अनुष्का (13) व भांजे दिव्यांश (11) को लेकर सिरसीकलां में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहा था। तभी हाईवे पर छानीकलां स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार थार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन सुरेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया जबकि मां-बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसमें भाजपा का झंडा लगा है। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कार को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात घायल
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी आदर्श (23) बुधवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि घर लौटते समय कार की टक्कर से बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह हमीरपुर निवासी उपेंद्र, प्रकाश बम्हौरी निवासी रघुवीर, काली पहाड़ी निवासी भवानीदीन, पहरेथा निवासी विजय, श्रीनगर निवासी नंदकिशोर व बिलरख निवासी सीताराम अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फोटो 12 एमएएचपी 03 परिचय-हाईवे पर छानीकलां के पास दुघर्टनाग्रस्त थार व बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें