अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम रमेश कुमार को सौंपा। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को उत्तराखंड की तरह राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ तकनीकी बाधाओं को दूर कर शीघ्र दिए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष बेनी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जय सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, फूल सिंह आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि शिक्षक इस समय विभिन्न समस्याओं से जूझ़ रहे हैं। ज्ञापन में बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय की सुरक्षा व देखरेख के लिए सुरक्षा सेवक की नियुक्ति की जाए। शिक्षकों ने मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की। (संवाद)