फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव के निर्देशक का फूंका पुतला

विज्ञापन
आल्हा चौक में पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वेब सीरीज तांडव को लेकर चल रहे बवाल के बीच गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक में निर्देशक अली अब्बास जफर का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही तांडव वेब सीरीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक और क्षेत्रीय भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में नगर मंत्री शोभा सिंह यादव, जिला संयोजक हिमांशु कश्यप, अश्विनी, अर्पित चौरसिया, गजेंद्र साहू आदि ने आल्हा चौक पहुंच वेब सीरीज तांडव के निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में हिंदुओं की भावनों को आहत किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें