फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी बस सेवा स्थगित, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर यूपी-एमपी की सीमा पर रोडवेज बसों का संचालन 7 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इसका फायदा ऑटो वाले उठा रहे हैं और यात्रियों से दोगुना पैसा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश परिवहन आयुक्त ने 29 अप्रैल से बसों के आवागमन पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश की सभी यात्री बसों का मध्यप्रदेश की सीमा में सात मई तक के लिए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो जाने से प्रतिदिन महोबा से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर, नौगांव, पन्ना आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री परेशान है। मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों की श्रीनगर बस स्टैंड में भीड़ जुटी रही। यात्री ऑटो में सवार होकर कैैमाहा बॉर्डर तक पहुंचे। इसके बाद एमपी की सीमा लग जाने के चलते आटो यात्रियों को वहीं छोड़कर लौट आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें