महोबा। खाद्य एवं रसद विभाग उप्र के आयुक्त के निर्देश पर खाद्यान्न वितरण 5 से 14 मई तक होगा। जिसमें अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति यूनिट 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य ने बताया कि खाद्यान्न वितरण के लिए उचित दर की दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी। कार्डधारक किसी भी तरह की असुविधा होने पर संबंधित तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)