फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंती में गिरी, किसान की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कन्नौज मार्ग पर जफरपुर के पास शनिवार शाम अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उनका साथी घायल हो गया। घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी दलगंजन (42) खेती करते थे। परिजन ने बताया कि वह मोहल्ला निवासी सुनील (30) के साथ कोतवाली क्षेत्र के परसोला गांव में एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। शाम को बाइक से वापस बिलग्राम आते समय जफरपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। दोनों को सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान घटना के एक घंटे बाद दलगंजन की मौत हो गई जबकि सुनील को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिवार में पत्नी शिवप्यारी, चार बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। बाइक अनियंत्रित हुई है लेकिन क्यों हुई है यह नहीं कहा जा सकता।


जफरपुर के पास शुक्रवार को नहर में गिरी थी कार
जफरपुर के पास शुक्रवार सुबह भी चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से पहले नहर में जा गिरी थी। घटना में दंपती और उनके तीन माह के बेटे की मौत हो गई थी। शनिवार शाम हुई घटना के बाद ज्यादातर ग्रामीण यही कहते सुने गए कि पता नहीं क्या हो गया, रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें