फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लापता चाट विक्रेता का मकान के सामने तालाब में उतराता मिला शव

विज्ञापन
फोटो-22- दीनू। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जरौआ में बीते बुधवार से लापता चाट विक्रेता का शव मकान के सामने बने तालाब में शनिवार सुबह उतराता मिला। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

जरौआ निवासी दीनू (38) गांव में ही चाट का ठेला लगाते थे। परिजन ने बताया कि बुधवार को दीनू गांव में ही रहने वाले एक शख्स के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। कुछ पता न चलने पर परिजन ने बृहस्पतिवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
शनिवार सुबह लगभग छह बजे मकान के बाहर सामने की ओर बने तालाब में दीनू का शव उतराता नजर आया। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस की मदद से शव निकलवाया गया। परिवार में पत्नी लल्ली और दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




तालाब के पास मिला गमछा, चप्पलें और चाकू
जिस तालाब में दीनू का शव मिला है उसके पास ही दीनू का गमछा भी पड़ा मिला। यहीं पर चप्पलें मिलने के साथ ही एक चाकू भी बरामद हुई। इसकी वजह से घटना उलझ रही है। हालांकि मृतक की पत्नी लल्ली का कहना है कि शराब के आदी थे। बुधवार शाम उन्हें शराब के नशे में गांव के ही दो लोगों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें