फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे को कुल्हाड़ी मारी

Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में दबंगों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर निवासी शिवचरन (45) पुत्र किशोरीलाल भतीजे देव सिंह के साथ बाइक से ग्राम तुडन निमंत्रण में जा रहे थे। गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। बाइक रोक कर उन पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर भाग गए। लहूलुहान शिवचरन और देव सिंह को लेकर परिजन थाना महोबकंठ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शिवचरन को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंचल यादव ने बताया कि शिवचरन की बहू चुनाव लड़ी थीं। चुनावी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच कर हमलावरों को जेल भेजा जाएगा।

थाना अजनर के ग्राम जैलवारा में एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा धड़ल्ले से घर-घर मुर्गे बांटे जाने की सूचना पर अजनर पुलिस ने गांव पहुंच कर 450 मुर्गे बरामद किए हैं। पुलिस की गाड़ी आते देख मुर्गे बांट रहे समर्थक मुर्गे छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष अजनर आरएन यादव ने बताया कि मुर्गे कब्जे में लेकर प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें