फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में असलहों का प्रदर्शन

Sun, 06 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर की 63 ग्राम पंचायतों की सीटों पर नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर गांव गांव में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। रविवार को ग्राम नगाराडांग में एक प्रत्याशी समर्थकों के साथ असलहे लेकर चुनाव प्रचार में निकल पड़े, जिससे उनका एक विरोधी भी अपने साथियों के साथ गांव में निकला और जमकर हो हल्ला मचाया। पुलिस को सूचना मिलते ही गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


ग्राम नगाराडांग में दो प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है, जिसके चलते दोनो प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए तरह तरह हथकंडे अपनाना रहे हैं। रविवार को दोनों ने भारी समर्थकों के साथ गांव में जनसंपर्क किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

मामला बढ़ने से पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का हूटर बजने की आवाज सुन ग्रामीण घरों में दुबक गए। दोनों प्रत्याशी दबंग होने के कारण सीओ कुलपहाड़ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजनर का कहना है कि उन्हें एक प्रत्याशी द्वारा असलहा लेकर हुजूम के साथ जनसंपर्क करने की सूचना मिली थी। उनका कहना है कि आज की घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं। बताया कि गांव में घर-घर जाकर असलहों की तलाशी की गई, लेकिन कोई असलाह नहीं मिला। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें