शुक्रवार को हुई छुटपुट बारिश के बाद शनिवार को करीब एक
घंटे तक हुई रुकरुक तेज बारिश से नाले, नालियां उफना गए। जिससे नालों का
गंदा पानी सड़कों से बहने से आवागमन प्रभावित रहा। रुकरुक र्हइु बारिश से
गंदगी से पूरा शहर भर गया। सड़कों पर कीचड़ फैलने से लोगों को भारी दिक्कत
का सामना करना पड़ा, वहीं कूड़ों के ढेरों से निकल रही दुर्गंध से संक्रामक
बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
दिन में करीब 3 बजे शुरू हुई बारिश के तेज होने के बाद नाले ,नालियां उफना उठीं , जिससे नालों का गंदा पानी सड़कों से निकलने लगा। वहीं नालों के कीचड़ से आ रही दुर्गंध से राहगीरों ने पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखा। बस्ती के अंदर जगह जगह लगे कूड़े के ढेर और सड़कों पर पड़ा डिस्पोजल गिलास, पालीथिन व कीचड़ युक्त सड़कों से पूरा नगर गंदगी में तब्दील हो गया। एक घंटे तक हुई बारिश ने पालिका प्रशासन की पोल खोल दी। बारिश के चलते रोडवेज परिसर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैकानापुरा परिसर में पानी भर गया। रोडवेज परिसर में पानी भरने से यात्रियों को बस तक पहुंचने में खासी असुविधा हुई। पिछले एक माह से पड़ रही तेज धूप और गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश के मौसम खुशगवार हो गया। बारिश थमने के बाद सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। वहीं मौसम के खुशगवार होने से लोगों ने पर्यटन क्षेत्र विजय सागर पक्षी विहार , टोला तालाब, कीरत सागर झील जाकर मनोरंजन किया।
आंधी से पेड़ की डाले गिरी, आवागमन ठप
तेज बारिश के साथ आई आंधी से तहसील के पास एक पेड़ की डाले गिर जाने से राहगीरों में भगदड़ मच गई, कई लोग बाल-बाल बच गए। बाद में नागरिक कुल्हाड़ी लेकर जुट गए तब जाकर डालों को काटकर रास्ते से हटाया गया जिससे यातायात बहाल हुआ। पेड़ सड़क पर पड़ा रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।