फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कुएं में गिरे दो युवक, एक की मौत

Tue, 18 Jun 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर कुएं में दो युवक गिर गए। पहली घटना में शराब के नशे में एक युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बकरी को बचाने के लिए कुएं में कूदा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो घंटे बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी श्यामू कुशवाहा (23) शराब का आदी था। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में घर जा रहा था। तभी घर से 50 की दूरी पर बने कुएं में गिर गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
इसी तरह दूसरी घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के अंडवारा गांव निवासी माखन (44) बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गया था। शाम को एक बकरी खेत में बने कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए माखन कुएं में कूद गया।
विज्ञापन

सूचना पर कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे बाद युवक को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बकरी भी बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें