महोबा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष खरेला नन्हेलाल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान पहरेता मार्ग से रामनारायण अहिरवार को पकड़ा। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। इसी तरह थाना अजनर पुलिस ने आनंदपुरा मार्ग से सोनू राजपूत निवासी महुआबांध को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
छत से गिरे ग्रामीण की मौत
महोबा। छत से गिरकर घायल हुए ग्रामीण की मंगलवार को इलाज दौरान मौत हो गई। कोतवाली चरखारी के महाराजपुरा निवासी सरमन (55) 14 जुलाई को छत से गिरकर घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। वहां पर इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। (संवाद)