फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गांजे की तस्करी में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। गांजे की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनोंं के पास से 10 किलो 525 ग्राम गांजा मिला है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर महोबा में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। कानपुर-सागर हाईवे पर चिचारा गांव के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संदीप उर्फ भूरा व मानसिंह निवासी महोबकंठ बताए। ट्रॉली बैग खोलकर चेक करने पर गांजा बरामद हुआ। दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों से महोबा ला रहे थे। आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश का एक युवक उन्हें इस अवैध धंधे में लगाए था। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदीप पर पहले से तीन और मान सिंह पर आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें