फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुराने के बदले नए का झांसा देकर गहने ले गईं दो महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गहनों की सफाई करने और गुणवत्ता खराब होने पर बदले में दूसरे जेवर देने का विश्वास दिला दो शातिर औरतों ने पांच ग्रामीण महिलाओं के जेवर पार कर दिए। महिलाओं को जब ठगी का अहसास हुआ तो वह दंग रह गईं। खोजबीन के बाद शातिर महिलाओं के न मिलने पर पीड़िताओं ने घटना की सूचना थाने में दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी निवासी देवरती ने बताया कि गांव में दो महिलाएं 22 अप्रैल को फेरी करने के लिए आईं और उसके दरवाजे पहुंचकर पीने के लिए पानी मांगने लगीं। पानी पिलाने के बाद औरतों ने उनसे बातचीत की। बताया कि वह जेवरों की सफाई का काम करती हैं।
यदि कोई जेवर बहुत पुराना है तो उसके बदले नए जेवर भी देती हैं। यह सुनकर देवरती उनकी बातों में आ गईं। उसने अपनी चांदी की अंगूठी उन्हें सफाई के लिए दी। देवरती के सामने उसकी अंगूठी की सफाई कर बताया कि चांदी काफी पुरानी है और इसके बदले वह दूसरी चांदी की अंगूठी ले सकती हैं। देवरती को उन्होंने एक चांदी की अंगूठी भी दी जिसे पाकर देवरती खुश हो गई और वह विश्वास में आ गईं।
विज्ञापन

यह बात पड़ोस की रहने वाली मालती, संगीता, केतकी, रानी को पता चली तो वह भी अपने जेवरों को लेकर सफाई कराने पहुंच गईं। दोनों ने सभी के जेवर लेकर सफाई करने लगीं। इस दौरान दोनों शातिर औरतों ने देवरती समेत अन्य महिलाओं को पानी व कुछ सामान लाने के लिए घरों में भेजा। जैसे ही महिलाएं वहां से हटीं तो दोनों जेवर लेकर गायब हो गईं। दोनों को गायब देख महिलाओं के होश उड़ गए।
काफी खोजबीन के बाद जब दाेनों का पता नहीं चला तो देवरती ने थाने पहुंचकर शिकायत की। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दो औरतों ने गांव की महिलाओं के जेवर सफाई व बदलने के नाम का झांसा लेकर भाग गई हैं। प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें