फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट में आयोजित होने वाले कार्तिक अमावस्या मेले के लिए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू को आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन आठ से 11 नवंबर तक होगा। एक मेला स्पेशल ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान होगा। ट्रेन बेलाताल रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:16 बजे, कुलपहाड़ में 12:36 बजे और महोबा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:32 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 5:45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे चलेगी जो महोबा स्टेशन पर रात 9:52 बजे, कुलपहाड़ में 10:12 बजे और बेलाताल में 10:21 बजे होते हुए रात एक बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान रात 8:10 बजे होगा। यह ट्रेन बेलाताल स्टेशन पर 10:51 बजे, कुलपहाड़ में 11:01 बजे और महोबा रेलवे स्टेशन पर 11:42 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3:05 बजे है। वापसी में ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी जो महोबा सुबह 7:47 बजे, कुलपहाड़ में 8:07 बजे और बेलाताल स्टेशन पर सुबह 8:16 बजे होते हुए सुबह 11:10 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें