महोबा। मंदिर की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना महोबकंठ के बीहट गांव निवासी बालकदास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 मार्च की शाम साढ़े सात बजे दिनेश तिवारी, नंदकिशोर, विनय, बृजकिशोर, बल्ले, वरुण, सुनील व अरुण हाथ में लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख उसके परिवार से राजेंद्र कुमार व सुरेश वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो उन्हें भी पीटा। इससे तीनों लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से वरुण तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ समय पहले गांव के मंदिर की जमीन पर महंत बालकदास की ओर से कब्जा करने की शिकायत डीएम से की थी। इसी रंजिश में बालकदास, राजेंद्र, सुरेश व कमलेश ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख उसके पक्ष से विवेक तिवारी व सुनील तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। इससे तीनों घायल हो गए। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
अनीता देवी- फोटो : Archive
अनीता देवी- फोटो : Archive
अनीता देवी- फोटो : Archive