फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में अखबार से हुई पढ़ाई की शुरुआत

Thu, 02 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 13 परिचय-कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में प्रार्थना के बाद अमर उ - फोटो : रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाते अधिकारी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। जनपद में संचालित बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। विद्यार्थियों का स्क्रीन टाइम कम करने व अखबार पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में सुबह के समय बच्चों से अखबार पढ़वाया गया। प्रार्थना के समय ही बच्चों ने अमर उजाला अखबार से देश-दुनिया की जानकारी हासिल की। कुछ छात्रों ने प्रमुख खबरों का वाचन किया और उन पर चर्चा की।
विज्ञापन

ब्लॉक चरखारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां में बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ा। इसके बाद कक्षा छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रामकुमार ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता की उपविजेता रहीं छात्राओं दीपका, सोनल, संतोषी, लविष्का, मोहिनी, आरुषि, खुशी सोनी, पूजा, अंजलि, रौनक राजा, दीक्षा और पारुल को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए। इसके साथ ही बाल संसद, इको क्लब, मीना मंच, वार्षिक परीक्षा आदि में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एक-दूसरे को खबरें पढ़कर सुनाई। वहीं ब्लॉक जैतपुर के कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने अमर उजाला अखबार को पढ़ा। अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने अमर उजाला अखबार की खबरें पढ़कर सुनाईं। इस दौरान बच्चों को कठिन शब्दों का उच्चारण कराकर उसका अर्थ भी समझाया गया। विभाग का मानना है कि बच्चों का भाषाई व तार्किक विकास अखबारों के माध्यम से आसानी से होगा। विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कई विद्यालयों में केक काटकर बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। कई जगह रंगोली भी बनाई गई। विद्यालयों से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान की अलख जागते हुए चलते रहे। बीएसए राहुल मिश्रा का कहना है कि नए शिक्षण सत्र की शुरुआत में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश के लिए जोर दिया जा रहा है।

फोटो 01 एमएएचपी 13 परिचय-कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में प्रार्थना के बाद अमर उ- फोटो : रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाते अधिकारी। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें