महोबा में खरेला के एक गांव में 80 साल की वृद्धा से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। वृद्धा शोर न मचा सके, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। वृद्धा के नाती की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एक गांव निवासी वृद्धा दो फरवरी की रात घर पर थी। परिवार के सदस्य मकान में बाहर से ताला लगाकर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी दो युवक दीवार फांदकर मकान में घुस गए और वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।