फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीएचसी में दो नवजात की मौत, स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में प्रसव के दौरान दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी हेमराज जायसवाल ने बताया कि 16 फरवरी की रात उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया था। जहां सामान्य प्रसव से पुत्र का जन्म हुआ। कुछ देर बाद शिशु की मौत की जानकारी दी गई। इसी तरह नंदराम कुशवाहा ने बताया कि उनकी भाभी को भी उसी रात प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां बच्चे का जन्म हुआ लेकिन कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। एक ही दिन में दो नवजात की मौत होने से परिजन नाराज हो गए। परिजनों का आरोप है कि जन्म के बाद शिशुओं की स्थिति बिगड़ी लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही बचाने के लिए स्टाफ ने कोई प्रयास किए। उन्होंने स्टाफ पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया। सीएचसी अधीक्षक आरजी शंखवार का कहना है कि आरोप निराधार हैं। दोनों शिशु मृत पैदा हुए थे। परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें