फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नवजात शिशुओं की उपचार दौरान मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में नवजात शिशुओं की मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को जिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। एक शिशु के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम नकरा निवासी मालती पत्नी बृजमोहन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। देर रात अचानक शिशु की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने पहले जच्चा बच्चा की हालत ठीक होने की बात कही और बाद में रेफर कर दिया। यदि समय रहते बच्चे को बेहतर उपचार मिलता तो उसकी जान बच जाती। परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की है।
इसी तरह थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुर निवासी संपत पत्नी विष्णु को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। तब उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुमन का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नही आई है। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें