फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक में भिड़त होने से दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में खोड़ा पुरवा के पास बांदा की ओर जा रही कैंट बनारस डिपो की रोडवेज बस में कबरई की ओर जा रहे ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई जबकि बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कबरई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक गलत दिशा से आ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कैंट बनारस डिपो की रोडवेज बस राठ से चलकर वाया महोबा होते हुए बनारस जाती है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बनारस जा रही बस में करीब 12 लोग सवार थे। बस जैसे ही खोड़ा पुरवा के पास पहुंची। तभी कबरई की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की रोडवेज बस में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। इसी दौरान बांदा जा रहे जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी और पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ दुर्घटना के पांच मिनट बाद मौके पर पहुंच गए और वाहनों का इंतजाम कराया।
क्रेन मशीन व जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर बस और ट्रक में फंसे चालकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बस चालक प्रतापगढ़ निवासी श्रीधर मिश्रा (40) और रायबरेली निवासी ट्रक चालक रोहित सिंह (30) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बस में परिचालक रविभूषण श्रीवास्तव निवासी रानीपुर बनारस, राजू (38) निवासी मऊ, रामचरन (46) निवासी बांदा, मइयादीन (25), रामेश्वर (58), सवार जयप्रकाश (36) घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ सदर जटाशंकर राव जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें