फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल बीमा फर्जीवाड़ा में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 15 परिचय-फसल बीमा फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा। जिले में हुए करोड़ों के फसल बीमा फर्जीवाड़े में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी जनपद बांदा के निवासी हैं और महोबा में फर्जी फसल बीमा कराकर धोखाधाड़ी की। इस मामले में अब तक 10 आरोपियोंं की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


जिले में फसल बीमा योजना में भारी फर्जीवाड़ा हुआ। किसानों की भूमि का न सिर्फ दूसरे के नाम बीमा करा लिया गया बल्कि नदी, पहाड़, तालाब, नाला व वन क्षेत्र की भूमि को अपना बताकर बीमा कराते हुए क्लेम ले लिया। फर्जीवाड़े के मामले में अलग-अलग थानों में छह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक, कर्मचारी, सीएससी संचालक समेत 26 नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट है। फर्जी फसल बीमा में दूसरे जिलों के लोगों ने भी लाभ उठाया। जिसकी परतें अब खुल रही हैं।



प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए फर्जीवाड़े के मामले में कोतवाली चरखारी में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बांदा जनपद के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान हर्षवर्धन निवासी कुशवाहा नगर बांदा और अनूप कुमार निवासी ग्राम सांथी जनपद बांदा को संत जेम्स इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें