फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल बीमा योजना के पटल सहायक निलंबित

Tue, 16 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कार्य में लापरवाही बरतने पर उप कृषि निदेशक कार्यालय के पटल सहायक को निलंबित किया गया है। जिले में हुए करोड़ों के फर्जी बीमा घोटाले की आंच विभागीय कर्मचारियोंं तक पहुंच गई है। उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात अतुलेंद्र विक्रम सिंह कई वर्षों से फसल बीमा योजना का पटल देख रहे थे। जांच में कार्य में लापरवाही मिली। जिस पर संयुक्त निदेशक कृषि बांदा डॉ. लाल बहादुर ने अतुलेंद्र विक्रम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उप कृषि निदेशक रामसजीवन का कहना है कि कार्य में लापरवाही पर उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें