फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से दो लाख का माल राख

Sat, 05 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी में शनिवार की सुबह एक मकान में लगी आग से आभूषण सहित दो लाख रुपये का सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामी ने पुरानी रंजिश के चलते दबंग द्वारा जानबूझ कर मकान में आग
विज्ञापन


लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाना खन्ना में तहरीर सौंप दी है। ग्राम ग्योड़ी निवासी घसीटा पुत्र गोपाल अहिरवार शनिवार की सुबह परिवार सहित घर पर था। तभी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख परिजन मकान से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तत्काल फायर

बिग्रेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अग्निकांड की घटना में मकान में रखे सोने चांदी के आभूषण, कीमती गृहस्थी, दो कुंतल गेहूं, एक कुंतल अलसी सहित कीमती वस्त्र जलकर राख हो गए। पीड़ित ने घटना में दो लाख रुपये की क्षति होने की बात कही है। पीड़ित घसीटा ने थाना खन्ना में सौंपी तहरीर में गांव के ही एक दबंग पर पुरानी रंजिश के चलते मकान में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें